श्रव्य माध्यम - रेडियो की भाषा
भाषा को रेडियो का प्राण कहा जाता है। रेडियो लेखक दृश्य तत्वों की कमी की
पूर्ति शब्दों की सहायता से करता है। यहाँ पर शब्दों के लिखित रूप की अपेक्षा
श्रव्य स्वरूप पर ही ध्यान दिया जाता है। भाषा का जन्म शब्दों की श्रव्य ध्वनियों
से हुआ है। मुद्रण के आविष्कार के
बाद शब्दों के लिखित रूप का प्रचलन और महत्व बढ़ गया है। परंतु रेडियो कार्यक्रमों
में इसका कोई मूल्य नहीं है। रेडियो लेखक के लिए यह आवश्यक है कि वह सुने गए
शब्दों की शक्ति को पहचाने। उसे इस बात का ज्ञान होना चाहिये कि किन शब्दों और वाक्यों
का प्रभाव श्रोता पर पड़ेगा। एक उदाहरण द्रष्टव्य है-
"कहीं अजीब देश में पहुँच गयी हूँ, जहाँ चारों ओर फूल ही फूल हैं, जिन्हें हम गूलर पाकड़-पीपल कहते हैं। उनमें भी फूल लगे
हैं-चम्पा के, गुलाब के पारिजात
के ।"
इसी का परिवर्तित रूप देखें-
"कितना सुन्दर देश है यह! फूलों का देश ! राशि राशि के फूल !
चारों ओर फूल ही फूल - चम्पा के. गुलाब के पारिजात के।"
प्रथम उद्धरण लिखित रूप में है और दूसरा श्रव्य मौखिक रूप में पहले में प्रवाह
और गति नहीं है जबकि दूसरें में ये दोनों विशेषताएँ हैं। रेडियो नाटकों या
कार्यक्रमों की भाषा की प्रकृति दूसरे उदाहरण जैसी होनी चाहिये। रेडियो में श्रोता
एक शब्द को दुबारा सुन नहीं सकता। रेडियो पर बोलने वाला उसे इतना अवकाश नहीं देता
कि श्रोता वाक्य या वाक्यांश का अर्थ पूर्णतः समझ ले। श्राता को यहाँ वाचक पर
निर्भर रहना पड़ता है।
इस प्रकार रेडियो की भाषा की प्रकृति मौखिकता को लिए होती है। उसमें उन शब्दों
और वाक्यों का अधिक मूल्य और महत्व होता है जिन्हें सरलता से बोला जा सकता है ताकि
श्रोता उन्हें सुनकर तत्काल अर्थ को ग्रहण कर सके। रेडियो के लिए कोई भी कार्यक्रम
लिखने वाले के पास शब्दों का अच्छा भंडार होना चाहिये। उसे एक ही शब्द का बार-बार
प्रयोग न कर शब्द के पर्याय का प्रयोग करना चाहिये। निष्कर्ष यह है कि रेडियो की
भाषा सहज, सरल और स्वाभाविक होनी
चाहिये। क्योंकि यह भाषा चौखिक रूप में प्रयुक्त होती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें