शनिवार, 5 दिसंबर 2020

आचार्य रामचन्द्र शुक्ल की निबन्ध-कला

          आचार्यरामचन्द्र शुक्ल (1884-1941 ई.) हिन्दी के सर्वश्रेष्ठ निबन्धकार हैं। चिन्तामणि में संकलित निबन्धों में शुक्लजी की निबन्ध कला का पूर्ण उत्कर्ष दिखाई देता है। ये निबन्ध विचार प्रधान हैं या भाव प्रधान है इस विषय पर विचार करने से पूर्व हमें शुक्ल जी के इस कथन पर भी दृष्टिपात कर लेना चाहिए जो उन्होंने 'चिन्तामणि' की भूमिका में 'निवेदन' शीर्षक के अन्तर्गत लिखा है, "इस पुस्तक में मेरी अन्तर्यात्रा में पड़ने वाले कुछ प्रदेश हैं। यात्रा के लिए निकलती रही है बुद्धि पर हृदय को भी साथ लेकर।"

       शुक्ल जी के इस कथन का अभिप्राय यह है कि उनके निबन्धों में हृदय और बुद्धि का समन्वय किया गया है; यद्यपि उनके निबन्ध विचार-प्रधान ही अधिक है तथापि उनमें हृदय तत्व भी स्थान-स्थान पर उपलब्ध होता है।

     भाषा की पूर्ण-शक्ति का विकास निबन्ध में दिखाई पड़ता है। शुक्ल जी के अनुसार "शुद्ध विचारात्मक निबन्धों का चरम-उत्कर्ष वहीं होता है जहां एक-एक पैराग्राफ में विचार दबा-दबाकर ठूसे गए है और एक-एक वाक्य इसी सुसम्बद्ध विचार खण्ड के लिए हो।"

     विचारात्मक निबन्ध में केवल विचारों की झलक या बौद्धिक विवेचक ही पर्याप्त नहीं होता अपितु हृदय के भावों की झलक भी उसमें दिखाई पड़ती है। संक्षेप में शुक्ल जी की निबन्ध कला में हमें अग्रलिखित विशेषताओं का निदर्शन मिलता है-

1. विचारों की सम्पन्नता और सुसम्बद्धता- शुक्ल जी के निबन्ध मौलिक विचारों से सम्पन्न हैं। उनमें विचारों की गहनता और प्रौढ़ता के दर्शन होते हैं। उनका प्रत्येक वाक्य सुविचारित, सुचिन्तित तथा व्यंजक होता है। इस प्रकार उनके निबन्धों का प्रत्येक अनुच्छेद गम्भीर विचारों से ओत-प्रोत दिखाई देता है। यह भी उल्लेखनीय है कि शुक्ल जी के निबन्धों में वैचारिक सुसम्बद्धता उनके निबन्धों की प्रमुख विशेषताएं हैं। यथा-"श्रद्धा और प्रेम के योग का नाम भक्ति है। जब पूज्य भाव की बुद्धि के साथ-साथ श्रद्धाभाजन के सामीप्य लाभ की प्रवृत्ति हो, उसकी सत्ता के कई रूपों के साक्षात्कार की वासना हो तब हृदय मे भक्ति का प्रादुर्भाव समझना चाहिए


2. मौलिक चिन्तन-शुक्ल जी एक मौलिक चिन्तक है। इसका पता उनके निबन्धों से चलता है। मनोविकार सम्बन्धी निबन्धों में वे जिस मनोविकार का वर्णन करते हैं उसके प्रत्येक पक्ष पर मौलिक ढंग से विचार करते हैं, उसका विश्लेषण इतने सूक्ष्म ढंग से करते हैं कि उस मनोविकार का प्रत्येक पक्ष उजागर हो जाता है। कभी-कभी तो ऐसा प्रतीत होता है कि मनोविकारों के विश्लेषण में वे मनोविज्ञान के पण्डितों को भी मात दे रहे है। इसी प्रकार काव्य समीक्षा सम्बन्धी निबन्धों में उनका मौलिक चिन्तन दिखाई देता है। उदाहरण के लिए 'कविता क्या है' निबन्ध में काव्य की परिभाषा उन्होंने मौलिक ढंग से की है। उनके अनुसार, "हृदय की इसी मुक्ति साधना के लिए मनुष्य की वाणी जो शब्द विधान करती आई है उसे कविता कहते हैं।"

3. विचार विश्लेषण एवं विषय विवेचन क्षमता- शुक्ल जी के निबन्ध विचार प्रधान हैं। विषय के अनुरूप विश्लेषण की अद्भुत क्षमता उनके निबन्धों की प्रमुख विशेषता कही जा सकती है। शुक्ल जी ने भारतीय काव्यशास्त्र और पाश्चात्य समीक्षा-शास्त्र के गहन अनुशीलन के उपरान्त सभीक्षा की एक नई पद्धति विकसित की जिसमें सभी विचारों की सम्यक परीक्षा करने के साथ-साथ वे अपना मौलिक चिन्तन भी योजना पूर्वक प्रस्तुत करते हैं। डॉ. देवीशंकर अवस्थी के अनुसार, "किसी भी मत, विचार या सिद्धान्त को उन्होंने बिना अपने विवेक की कसौटी पर कसे स्वीकार नहीं किया। यदि कोई विचार उनकी ट्ृष्टि को नहीं जंचा तो इसके प्रत्याख्यान में तनिक भी मोह नहीं दिखाया।"

4. भाषा की पूर्ण शक्ति का विकास-शुक्ल जी के निबन्धों की भाषा विषय के अनुरूप प्रौढ़, गम्भीर एवं साहित्यिकता का पुट लिए हुए है। वह परिष्कृत एवं संयत है उसमें भाव प्रकाशन की अद्भुत क्षमता है। प्रत्येक शब्द अपने स्थानों पर ऐसा जड़ा हुआ है कि उसे वहां से हटा पाना असम्भव है, इसी प्रकार उनकी वाक्य रचना निर्दोष व्याकरण-सम्मत और उपयुक्त है। भाषा की शक्ति का परिचय मनोविकारों की परिभाषा में दिखाई पड़ता है जहां सूत्रात्मक शैली का प्रयोग है और एक भी शब्द फालतू नहीं है यथा-"श्रद्धा महत्व की आनन्दपूर्ण स्वीकृति के साथ पूज्य बुद्धि का संचार है'"

5. प्रकृति प्रेम-शुक्ल जी के निबन्धों में प्रकृति प्रेम का परिचय अनेक स्थानों पर प्राप्त होता है। ऐसे स्थलों पर हृदय का उल्लास देखते ही बनता है। उदाहरण के लिए, निम्न पंक्तियों में उनके प्रकृति प्रेम की व्यंजना हुई हैं; यथा "आंखे खोलकर देखो खेत कैसे लहलहा रहे हैं, नाले झाड़ियों के बीच बह रहे हैं, टेसू के फूल से बनस्थली कैसी लाल हो रही है, चौपायों के झुण्ड चरते हैं, चरवाहे तान लड़ा रहे है और अमराइयों के बीका में गांव झांक रहे हैं।"

6. हास्य एवं व्यंग्य की प्रधानता- यद्यपि शुक्ल जी हे निबन्ध विचार-प्रधान हैं तथापि भावाकर्षक स्थलों पर उनका हृदय पक्ष प्रबल हो गया है। यही कारण है कि विषय निरूपण करते समय जहां-तहां शुक्ल जी ने अपने निबन्धों में हास्य-व्यंग्य का पुट भी दिया है। उदाहरण के लिए, लोभी व्यक्तियों पर व्यंग करते हुए वे कहते हैं, "मोटे आदमियो तुम जरा से दुबले हो जाते अपने अन्देशे से ही सही, तो न जाने कितनी ठठरियों पर मांस चढ़ जाता।"

7. देश प्रेम एवं मानव प्रेम-शुक्ल जी के निबन्धों में देश प्रेम और मानव प्रेम की अनेक स्थलो पर व्यंजना हुई है। उनका यह देश प्रेम दिखावा मात्र नहीं है अपितु उसके हृदय का सच्चा भाव झलकता दिखाई देता है। वे यह मानते हैं कि जिसे अपने देश से प्रेम होगा वह अपने देश के मनुष्य, पशु, पक्षी, लता, पौधे आदि सबसे प्रेम करेगा। यथा-'यदि किसी को अपने देश ी से प्रेम है तो उसे अपने देश के मनुष्य, पशु-पक्षी, लता-पेड़-त्ते बन-पर्वत-नदी ब निर्झर सबसे प्रेम होगा। जो यह भी नहीं जानते कि कोयल किस चिड़िया का नाम है, जो यह भी नहीं जानते कि किसानों की झोपड़ी के अन्दर क्या हो रहा है वे यदि दस बने-उने मित्रों के बीच प्रत्येक भारतवासी की औसत आमदनी का पता कर देश-प्रेम का दाबा करें तो उनसे पूछना चाहिए कि बिना परिचय का यह प्रेम कैसा?" 

     शुक्ल जी का दृष्टिकोण मानवतावादी था। 'मानस की धर्म भूमि’ निबन्ध में उन्होंने मानवतावाद की सुन्दर व्याख्या की है। भा जो अत्याचार का विरोध और न्याय का समर्थन नहीं करता उसकी मानवता मर चुकी है।

        उपर्युक्त विवेचन से स्पष्ट है कि यद्यपि आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के निबन्ध विचार प्रधान हैं किन्तु उनमें हृदय भी अपना प्रवृत्ति के अनुरूप भावात्मक और सरल स्थलों पर रमता रहा जिससे उनके निबन्ध सरस और रोचक हो गए हैं। हिन्दी साहित्य म आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के निबन्ध वस्तुतः मानदण्ड बन गए अन्य निबन्धकारों के निबन्धों की आलोचना हम शुक्ल जा फा कसौटी मानकर किया करते हैं। यह इस बात का प्रमाण है।व शुक्ल जी की निबन्ध कला अप्रतिम है, अद्वितीय है आर सर्वश्रेष्ठ है।

 - गोबिंद कुमार यादव

                                                      बिरसा मुंडा कॉलेज

                                                         6294524332




2 टिप्‍पणियां:

  1. शुक्रिया इतनी अच्छी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए, मेरी परीक्षा में बहुत काम आएंगे।❤️❤️😘

    जवाब देंहटाएं

मन्नू भण्डारी – त्रिशंकु

  मन्नू भण्डारी – त्रिशंकु   “घर की चारदीवारी आदमी को सुरक्षा देती है पर साथ ही उसे एक सीमा में बाँधती भी है। स्कूल-कॉलेज जहाँ व्यक्ति क...